सोनीपत | हरियाणा के बरोदा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग जल्द ही बरोदा विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा करने वाली है। बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 7 नवम्बर 2020 को हो सकता है।
हालाँकि, चुनाव आयोग ने अभी मतदान की तिथि घोषित नही की है। मतदान की तिथि की घोषणा 29 सितंबर 2020 को प्रत्यक्ष रूप से चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी।
बुद्धिजीवियों की माने तो 10 नवम्बर 2020 को बिहार के साथ ही बरोदा उपचुनाव के मतों की गिनती भी हो सकती है।
