दुष्‍यंत और हुड्डा रैलियों से करेंगे शक्ति प्रदर्शन, हुड्डा ने भरी हुकांर

पंचकुला ।  हरियाणा में जैसे ही बड़ौदा उपचुनाव के नतीजे  सामने आए.उसके बाद हरियाणा के दो बड़े राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है. हरियाणा में अब युवा जोश और अनुभव के बीच रैलियों की जंग होने वाली है. कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  बरोदा में जीत का परचम लहराया और इसके बाद उन्होंने 13 दिसंबर को राज्यस्तरीय रैली करने का ऐलान किया है.

वही हम बात करें तो दूसरी ओर भाजपा सरकार में साझीदार जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय सिंह चौटाला व उनके बेटे दुष्यंत चौटाला ने 9 दिसंबर को राज्य स्तरीय रैली करने का ताना-बाना बुना है. बता दे कि हुड्डा की रैली गोहाना वह दुष्यंत की रैली भिवानी में होगी. दोनों ही पार्टियों के इन दिग्ज नेताओं में जाट लीडरशिप की लड़ाई है. अहम बात यह है कि कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच भी ये दोनों रैलियां होने जा रही हैं.

Bhupender Singh Hooda

रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारी,

बरोदा उपचुनाव के नतीजे भाजपा और जजपा गठबंधन की अपेक्षा के अनुकूल नहीं रहे. और कांग्रेस ने यहां दमदार जीत हासिल करके यह संकेत दे दिया है कि प्रदेश में हुड्डा के बिना कांग्रेस सरकार अधूरी है. इन चुनावों में हुई जीत से हुड्डा की जाट लीडरशिप पर भी मुहर लग गई. हुड्डा अब इसी जीत का जश्न मनाने व जनता का आभार प्रकट करने के लिए गोहाना में रैली करेंगे.इसके बाद हुड्डा और उनके राज्य सभा सदस्य बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. गोहाना में होने वाली रैली अभियान का आगाज आज से हो जाएगा. इसके साथ-साथ यहां गठबंधन की सरकार के विरुद्ध होने वाले आंदोलनों की रूपरेखा का ऐलान भी किया जाएगा.

कौन-कौन होंगे रैली में शामिल

गोहाना रैली की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है. इसी की तैयारी के लिए गठबंधन सरकार के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिये हुड्डा ने 24 नवंबर को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है.यह बैठक हुड्डा के सरकारी निवास पर होगी. हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी है. विधायक इंदु राज नरवाल पहली बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भागीदारी करेंगे.इन्होंने बरोदा से चुनाव जीता है. इस जीत के साथ ही कांग्रेस हाईकमान मे हुड्डा का कद बढ़ रहा है. कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई और कुमारी शैलजा की भी इस बैठक में भाग लेने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

जननायक जनता पार्टी ने शुरू की रैली की तैयारी

वहीं दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी 9 दिसंबर को भिवानी में अपनी पार्टी की स्थापना के दूसरे साल का जश्न मनाने की तैयारी में है. इस रैली में पार्टी गठबंधन सरकार में 1 साल के दौरान हुए जनहित के फैसलों को भी कैश करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देगी और ऐसी तमाम उपलब्धियों की लिस्ट बनाई जा रही है जो गठबंधन सरकार में हासिल की गई है. ताकि जनता में यह संदेश दिया जा सके कि जजपा सरकार ने अपने सभी चुनावी वादों को पूरा किया है. बता दे कि जींद में 9 दिसंबर 2018 को जननायक जनता पार्टी का गठन हुआ था. 2 साल के सफर में पार्टी ने उम्मीद से कहीं अधिक राजनीतिक तरक्की की है.लेकिन इस तरक्की को बरकरार रखना और कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ कर रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है.

गठबंधन सरकार के करवाए गए कार्य

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार में रहते हुए युवाओं के लिए 75% रोजगार देने का अधिकार तो दिलवाया है साथ महिलाओं को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिलवाई है. इसके साथ ही पिछड़े वर्ग को पंचायती चुनाव में8% आरक्षण की व्यवस्था हुई है. इसके साथ ही ग्रामीण मतदाताओं को सरपंचों को वापस बुलाने के लिए राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया है. हिसार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने समेत तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में उठाने के साथ ही भविष्य में बनाई जाने वाली योजनाओं के बारे में रोडमैप पेशकश कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.