BJP हरियाणा को मिला नया प्रदेशाध्यक्ष, पहली बार किसी महिला को सौंपी गई जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा और पंजाब सहित 5 राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में नियुक्त किए गए नए प्रदेशाध्यक्ष वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की जगह लेंगे.

Dr Archna Gupta

पहली बार महिला कार्यकर्ता को सौंपी गई जिम्मेदारी

बीजेपी केंद्रीय हाईकमान ने हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता को नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है. वो मोहनलाल बड़ौली की जगह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगी. खास बात यह है कि बीजेपी ने हरियाणा में पहली बार किसी महिला कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.

कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से सेवा

अर्चना गुप्ता इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री थीं. इसके अलावा, पानीपत जिले की बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और पानीपत की बीजेपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. अर्चना गुप्ता एक जानी-मानी चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट भी हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

एक डाक्टर होने के नाते डा अर्चना गुप्ता द्वारा कोरोना काल में किए गए चिकित्सा सेवा कार्यों को आज भी काफी सराहना मिलती है. इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने तन-मन और धन से लोगों की निस्वार्थ सेवा की थी. इसी वजह से वो आज भी पानीपत की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.