मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्ष पद की कुर्सी पर छाए संकट के बादल, BJP में नए सिरे से लॉबिंग ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

चंडीगढ़ | हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोपों ने उनकी राजनीतिक परेशानियों को बढ़ा दिया है. पिछले साल जुलाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सँभालने वाले बड़ौली अब एक प्रकरण के चलते एक बार फिर से इस पद पर अपनी उम्मीदवारी को लेकर उलझन की स्थिति में नजर आ रहे हैं.

Mohan Lal Badoli

बड़ौली के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अच्छा संबंध है, लेकिन जब तक दुष्कर्म मामले में उन्हें क्लीन चिट नहीं मिलती, उनकी दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है.

लगे यह आरोप

ब्राह्मण समुदाय के प्रमुख चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले मोहन लाल बड़ौली पर आरोप है कि उन्होंने सोनीपत में एक दिल्ली की महिला को सरकारी नौकरी का वादा कर दुष्कर्म किया. यह मामला करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. दूसरी तरफ, ऐसी भी जानकारियां सामने आ रही हैं कि महिला मेडिकल परीक्षण कराने के लिए तैयार नहीं है और कसौली पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

कोठी पर पसरा रहा सन्नाटा

मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद बुधवार को सोनीपत स्थित उनकी कोठी पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. पार्टी कार्यकर्ता पूरे दिन इस मामले पर एक- दूसरे से फोन पर चर्चा करते रहे. इस बीच बड़ौली दिनभर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहे, यहाँ तक कि उनका फोन भी दिनभर स्विचऑफ था. राजनीतिक तौर पर देखा जाए, तो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बड़ौली की राह अब मुश्किल होती दिख रही है. भाजपा के अन्य दावेदार भी इस मौके फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts