आदमपुर में ढहाया था भजनलाल परिवार का किला, अब OBC वर्ग के नए प्रदेशाध्यक्ष बनें कांग्रेस MLA

हिसार | साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से स्वर्गीय चौधरी भजनलाल परिवार का किला ढहाने वाले कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें आदमपुर विधानसभा सीट बिश्नोई परिवार का गढ़ माना जाता था और खुद कुलदीप बिश्नोई और उनके बाद बड़े बेटे भव्य बिश्नोई यहां से विधायक रहे हैं लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक बने चंद्रप्रकाश ने उन्हें पटखनी देकर सभी को चौंका दिया था.

MLA Chander Prakash

कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश को हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

ओबीसी वोटबैंक को साधने की रणनीति

पूर्व IAS अधिकारी एवं वर्तमान में आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश ने प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आने के बाद प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है. उनकी पहचान संगठन और प्रशासन दोनों में ही मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर होती है. कांग्रेस हाईकमान ने OBC वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत रखने और सामाजिक समीकरण साधने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. शांत स्वभाव, प्रशासनिक अनुभव और जमीनी संपर्क के कारण वे संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

राजनीतिक एक्सपर्ट का मानना है कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की राजनीति आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा कर सकती हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी ओबीसी वर्ग में अपना जनाधार मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.