चंडीगढ़ | हरियाणा प्रदेश में इन दिनों विपक्ष में काफी हलचल देखने को मिल रही है. कांग्रेस की सक्रियता काफी तेज हो गई है, नेताओं को जोड़ने और जनता के बीच पकड़ को मजबूत बनाने के लिए चंडीगढ़ में राजनीति का कमांड सेंटर तैयार किया जा रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
चंडीगढ़ में स्थापित किए जा रहे वॉर रूम में हर जिले के लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा. इसका प्रमुख कार्य स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पहुंचाना है.
चंडीगढ़ में स्थापित होगा वॉर रूम
यह नोडल अधिकारी आईसीसी के सदस्य या जिला अध्यक्ष भी बन सकते हैं. वॉर रूम का उद्देश्य न केवल रणनीतिक गतिविधियां तैयार करना होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर कितना कार्य हो रहा है. इसकी जांच करना भी इसी में शामिल है. अर्थात, डिजिटल निगरानी को एक ही छत के नीचे संचालित करना है. गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश में तैयार किए गए वॉर रूम की तर्ज पर ही चंडीगढ़ में भी अत्याधुनिक केंद्रीय वॉर रूम तैयार किया जाएगा.
रीयल टाइम फीडबैक
इसमें आधुनिक आईटी सिस्टम, डाटा विश्लेषण, मीडिया और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डेस्क, रिसर्च सेल और संचार विभाग के लिए अलग- अलग यूनिट होंगे. यही से रीयल टाइम फीडबैक होगी. इसी के आधार पर न केवल प्रवक्ताओं को मुद्दों की लाइन दी जाएगी बल्कि उम्मीदवारों और जिला इकाइयों को भी सीधे निर्देश मिलेंगे. राजनीति से जुड़े हर क्षेत्र में विशेषज्ञ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे.
चंडीगढ़ में स्थापित किया जा रहे इस वॉर रूम में हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पर पहुंच जाएंगे. इसके साथ ही, प्रेस कॉन्फ्रेंस नेताओं के दौरे और संगठनात्मक बैठकों का समन्वय भी इसी केंद्र से स्थापित किया जाएगा. हरियाणा में कांग्रेस फिर से जनता के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने के दिशा में कार्य कर रही है.
