अभिषेक बनर्जी को महासचिव बनाने की चर्चा, कांग्रेस- TMC विलय पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली | कांग्रेस में TMC के संभावित विलय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने और अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस महासचिव का पद देने का प्रस्ताव दिया है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव पर फैसला लेने से पहले एक हफ्ते का समय मांगा है.

INC Congress

नहीं की गई पुष्टि

इन दावों की अब तक कांग्रेस या TMC की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी तरफ TMC के कुछ सूत्रों ने मीडिया में चल रही विलय की अटकलों को खारिज भी किया है और कहा है कि पार्टी के विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तगड़ा झटका, सस्ते सिलेंडरों पर सब्सिडी में कटौती
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.