रेवाड़ी में जिला पंचायत के 29 उम्मीदवारों पर गिरी गाज, अगले 5 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव; जानें वजह

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अभिषेक मीणा ने जिला परिषद् का चुनाव लड़ने वाले 29 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया है. इन उम्मीदवारों को चुनाव खर्च न देने के कारण आने वाले 5 सालों के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है. यह कार्रवाई हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमीशन के निर्देशानुसार अमल में लाई गई है.

Election Vote Chunav

रेवाड़ी में जिला परिषद् चुनाव

उपायुक्त मीणा ने जारी आदेश में बताया कि नियम के अनुसार चुनाव खर्च लेखा रजिस्टर चुनाव परिणाम होने के एक महीने के अंदर- अंदर जमा करवाना होता है. बता दें कि 2022 में हुए जिला परिषद् चुनाव में कुल 133 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 48 उम्मीदवारों ने चुनाव रजिस्टर खर्च जमा नहीं किया था.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

नहीं दिया खर्च का ब्यौरा

जिन 48 उम्मीदवारों ने चुनाव रजिस्टर खर्च उपलब्ध नहीं कराया था उन्हे 6 अक्तूबर 2025 को निजी सुनवाई का मौका दिया गया था. निजी सुनवाई के दौरान सिर्फ 10 उम्मीदवार ही उपस्थित रहें. निजी सुनवाई में दो बार 15- 15 दिन और दूरभाष के जरिए भी सूचना दी गई कि चुनाव रजिस्टर खर्च जमा करवाया जाए. इसके बाद भी, 29 जिला परिषद् उम्मीदवारों ने चुनाव खर्च उपलब्ध नहीं कराया और न ही इससे संबंधित कोई सूचना दी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.