हरियाणा में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका, समर्थकों संग BJP में शामिल हुए जिलाध्यक्ष

रेवाड़ी | हरियाणा में नगर निकाय चुनावों से पहले जहां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को 440 वॉट का झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) खेमे को मजबूती मिली है. बता दें कि रेवाड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की सक्रियता ने रेवाड़ी जिले में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुक़सान पहुंचाने का काम किया है.

BJP Vs Congress INC

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

रेवाड़ी जिले के कांग्रेस SC सेल के जिला अध्यक्ष एवं सोनिया गांधी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लंबरदार प्रमोद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर BJP का दामन थाम लिया है. बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उनके इस फैसले का स्वागत करते हुए पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें शामिल करवाया.

बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सभी नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान- सम्मान दिया जाएगा. वहीं, बीजेपी ज्वाइन करने वाले प्रमोद जाजोरिया ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच से अपना जनाधार खो चुकी है. पार्टी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है. देश और प्रदेश के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आज नेतृत्व विहिन नजर आ रही है. पार्टी में गुटबाजी चरम सीमा पर हैं. उन्होंने कहा कि अब वह बीजेपी पार्टी को मजबूती देने के लिए निरंतर जमीनी स्तर पर काम करेंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

दावेदारों की संख्या में इजाफा

प्रमोद जाजोरिया के कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने से नगर परिषद चुनावों में दावेदारों की संख्या का आंकड़ा बढ़ गया है. वार्ड नंबर- 24 से बीजेपी की टिकट हासिल करने के लिए भागदौड़ कर रहे नेताओं में एक और नया चेहरा शामिल हो गया है. उनका बीजेपी ज्वाइन करना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, पार्टी उन्हें टिकट देकर चुनावी रण में उतारती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.