सेना के जवान की हत्या ,परिवार ने पत्नी पर लगाया आरोप , केस दर्ज

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ‘जाट सायरवास’ गाँव में 18 सेप्टेंबर को एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामले सामने आया था। परिवारजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में संधिग्ध मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही थी। परंतु परिवार के लोगों को हत्या होने का शक था, इसलिए वे लगातार हत्या का मामला बता रहे थे। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से घटना की जांच शुरू की और कल पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस को मृतक की पत्नी के खिलाफ सुबूत मिले हैं, जिनके बिनाह पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इसी दिशा में आगे कार्यवाही कर रही है।

crime scene

जाने विस्तार से
जांच में पता चला है कि मृतक का नाम दीपक कुमार था जिसकी उम्र 27 वर्ष थी। दीपक कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था और इन दिनों छुट्टियां लेकर अपने घर आया हुआ था। 16 सितंबर की रात को दीपक छत पर कमरे में सोने चला गया। अगले दिन 17 सेप्टेंबर को सुबह के वक्त काफी समय तक दीपक उठकर नीचे नहीं आया। ऐसे में परिवार के लोग उसे देखने के लिए छत पर गए, तो परिवारजनों को दीपक अपने बिस्तर पर मृत अवस्था मे मिला।

परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरम्भिक जांच में पुलिस ने पाया कि दीपक की गर्दन पर रस्सी के निशान हैं , लेकिन मौकाए वारदात पर कोई रस्सी बरामद नही हुई। फिर पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या मान कर समान्य जांच शुरू कर दी। लेकिन गाँव के लोगों और परिवारजनों ने इसे हत्या बताया और दीपक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ठीक नही थे पारिवारिक रिश्ते
दीपक की शादी सात साल पहले रचना के साथ हुई थी जो अलवर के बघाना गाँव की रहने वाली थी। शादी को इतना वक्त हो जाने के बाद भी उनकी कोई संतान नही थी। रचना के परिवार की ओर से ससुराल पक्ष पर दहेज का झूठा मामला दर्ज करवाया गया और दीपक के परिवार को प्रताड़ित किया जाता रहा। हाल में ही सोमवार को दीपक के परिवारजनों ने SP से मिल कर बात की।
इस घटना के बाद अब दीपक के पिता शेरसिंह ने सदर थाना पुलिस को अपने बेटे की हत्या के आरोप में रचना के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts