रेवाड़ी जिले की जेल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 8 कैदी मिले कोरोना संक्रमित

रेवाड़ी ।  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोरोना विस्फोट देखने को मिला. यहां की एक जेल में एक साथ 8 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. हालाँकि इनमे से कोई भी कैदी ओमीक्रॉन से पीड़ित नहीं है. वही जिले में अब कुल एक्टिव केसो की संख्या 13 हो गयी है. वही उस जेल के बाकि कैदियों को भी आईसोलेट करके उनकी भी जांच के आदेश दिए गये है.

rewari jail

इधर, जिले में बढ़ रहे केसो के चलते सतर्कता बढ़ाई जा रही है. जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को पहले ही बंद करने के आदेश जारी किये जा चुके है. वही रविवार को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से निर्देश जारी करते हुए सभी स्कूलों के साथ ही विश्वविद्यालयों को भी 12 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेंगी. इसके साथ ही जिले में नो मास्क का नियम और रात्रिकालीन कर्फ्यू अभी लागू रहेगा. इसके साथ ही जिन लोगो ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनको एंट्री देने पर प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा.

डीसी द्वारा आदेश जारी कर कहा गया है कि -“बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व वैक्सीन की भी एक भी डोज नहीं लगवाने वालों के साथ-साथ दूसरी डोज ड्यू होने वालों पर भी 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान है, इसके साथ ही यदि किसी संसथान में कोविड नियमो का उललंघन होते पाया गया तो संबंधित संस्थान से 5000 रुपए जुर्माना वसूला जायेगा.

पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, ईओ नगर परिषद, सचिव नगर पालिका, बीडीपीओ व सभी इंसीडेंट कमांडर कोविड-19 के नियंत्रण के लिए फाईव फोल्ड स्ट्रैटजी की पालना कराएंगे. सभी इंसिडेंट कमांडर अपने-अपने इलाकों में इन आदेशों को लागू करने के लिये उत्तरदायी होंगे.

Avatar of Shradha Upadhyay
Shradha Upadhyay
View all posts