हरियाणा: ढाबे पर खाना बना रहे शख्स की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल शहर के इलाके में हाइवे किनारे बने हुए ढाबे में एक शख्स का लहुलुहान हालत में शव मिला है. कालड़ावास गांव के 42 वर्षीय ओमप्रकाश के सिर में चोट मारकर निर्मम हत्या की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच पड़ताल अभी जारी है, पुलिस को पता लगाना है कि कि हत्या किसने की और इसकी वजह क्या रही.

death

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पिछले 6 माह से इस ढाबे में काम करता था. रात को वह ढाबे पर अकेला था. सुबह किसी ने बताया कि ढाबे का सामान बिखरा हुआ है तथा वहां लहूलुहान शव भी पड़ा हुआ है.पुलिस की प्रारंभिक जांच में शुरू की आया कि सिर में चोट मारकर हत्या गई है. वारदात के समय ओमप्रकाश खाना बना रहा था. क्योंकि मौके पर गेस चूल्हा चालू पाया गया, तवे पर रोटी भी थी. किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, इस बात से परिवार और आसपास के लोग भी बेखबर है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.