खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए SC वर्ग की महिलाओं को मिलेगा लोन, जनरल श्रेणी से ढाई गुना ज्यादा मिलेगी सब्सिडी

रेवाड़ी | ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत, महिलाओं को विभिन्न बैंकों से 1 लाख रुपए तक का लोन मिलता है. योजना की खास बात यह है कि इसमें SC वर्ग की महिलाओं के लिए जनरल वर्ग की महिलाओं की अपेक्षा ढाई गुना ज्यादा सब्सिडी देने का प्राविधान रखा गया है.

Mahila

ढाई गुना ज्यादा मिलेगी सब्सिडी

जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत रेवाड़ी के लिए 2025- 26 में 74 केस का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए महिला विकास निगम के माध्यम से जनरल श्रेणी की महिलाओं को 10 हजार और एससी वर्ग की महिलाओं को 25 हजार रुपए सब्सिडी दी जाएगी.

योजना के लिए शर्तें

  • आवेदनकर्ता महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो और परिवार की सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  • आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह पहले किसी बैंक से लिए गए लोन की डिफाल्टर न हो.
  • योजना के लिए आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज जमा कराने होंगे. जिनमें आवेदक पत्र, फैमिली आईडी, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. इन सभी दस्तावेजों की 2- 2 प्रतियां आवश्यक है.
  • इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय नाईवाली चौक सती काॅलोनी गली नंबर- 3, रेवाड़ी या टेलिफोन नंबर 01274- 225294 पर संपर्क कर सकते हैं.

महिलाएं शुरू कर सकेगी व्यवसाय

योजना के तहत, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं. महिलाएं परचून की दुकान, कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.