रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, दिल्ली- रेवाड़ी रूट पर 2 दिन नहीं चलेगी ट्रेनें

रेवाड़ी | रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. रेलवे ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि पालम और बिजवासन के बीच मरम्मत कार्य की वजह से 16 और 18 अप्रैल को दिल्ली- रेवाड़ी रेलवे लाइन पर सुबह से शाम तक 10- 10 घंटे ट्रेनें बाधित रहेगी. ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दो दिन तक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.

Indian Railway

बता दें कि दिल्ली- रेवाड़ी रेलवे लाइन से रोजाना करीब 75 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं. रेलवे ने बताया है कि बिजवासन रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और इस कारण पालम- बिजवासन रेलवे लाइन के नीचे सीमेंट ब्लॉक्स आदि लगाने का काम किया जा रहा है. इस वजह से 16 और 18 अप्रैल को 10- 10 घंटे के लिए इस रूट पर ट्रेनें बंद की गई है.

16 और 18 अप्रैल को इस निर्धारित समय के दौरान इस रूट पर न तो कोई ट्रेन आएगी और न ही जाएगी. रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर रात साढ़े 7 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

बता दें कि इन दो दिनों में कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है. इन दो दिनों में गरीब रथ, हावड़ा एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेगी. ऐसे में गुरुग्राम के रेल यात्रियों को भी दो दिन तक परेशानी से जूझना पड़ सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.