हिमानी नरवाल मर्डर केस में बदल गई पूरी कहानी, गिरफ्तार शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रोहतक | कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने उनकी हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शख्स के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी बरामद हुई है. हत्यारा बहादुरगढ़ के आसपास किसी गांव का निवासी बताया जा रहा है.

Himani Narwal Murder Case

प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसने हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की थी और फिर उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया था. उसने बताया कि वो दोनों पिछले काफी लंबे से रिलेशनशिप में रह रहे थे. उसने खुद को हिमानी का ब्वायफ़्रेंड बताया है.

उसने बताया कि कुछ दिनों से हिमानी उसे ब्लैकमेल करने लगी थी. वह हिमानी को कई बार पैसे दे चुका था, लेकिन उसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी नरवाल का मर्डर कर दिया. बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव एक सूटकेस से बरामद हुआ था. वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी.

हर एंगल से होगी जांच

हिमानी नरवाल मर्डर केस में गठित की SIT के चीफ डीएसपी रजनीश कुमार ने कहा है कि हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. मोबाइल फोन बरामद हुआ है. अभी इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. आज हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आएगी, जिसमें हत्या करने का तरीका पता चलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.