वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक में ऑटो चालक की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने जीता सोना, घर में छाई खुशियों की बहार

रोहतक | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. इसी कड़ी में हरियाणा की एक और बेटी ने अपने दमदार खेल की बदौलत हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. रोहतक जिले की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने हरियाणा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल में गोल्डन पंच मारकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत के लिए सबसे पहले गोल्ड मेडल का खाता मीनाक्षी ने 43 किलोग्राम वर्ग में खोला. उन्होंने बॉक्सिंग कप के फाइनल में उज्बेकिस्तान की फरजोना फोजीलोवा को 5- 0 से हराया है.

Minakshi Hooda

गोल्ड जीतने पर पिता हुए भावुक

मीनाक्षी रोहतक जिले के एक छोटे से गांव रूड़की से आती है. उनका परिवार बहुत साधारण है और उसके पिता ऑटो चालक है. मीनाक्षी हुड्डा ने अपने पिता के प्रति भाव व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके पिता आज भी ऑटो चलाते है, आर्थिक स्थिति सुधरने के बावजूद उन्होंने ऑटो चलाना नहीं छोड़ा. वहीं, पिता का मानना है कि उनकी बेटी आज जो भी इस ऑटो के जरिए की गई मेहनत का फल है. ऑटो के जरिए ही उनकी बेटी ने रिंग तक का सफर तय किया है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

इससे पहले भी जीत चुकी कई खिताब

मीनाक्षी ने इससे पहले 2022 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, ऐशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था. मीनाक्षी आईटीबीपी (ITBP) में भी तैनात है. एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडो- टिबेतन बॉर्डर पुलिस फोर्स में तैनाती दी गई थी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.