कबड्डी चैंपियन लीग में हरियाणा के खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, इस खिलाड़ी पर लगी सबसे ऊंची बोली

रोहतक | हरियाणा में आयोजित होने वाली कबड्डी चैंपियन लीग (KCL) के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें रोहतक जिले के 4 कबड्डी खिलाड़ियों देवांक दलाल, हितेश, राहुल डागर और अमन लाठर का चयन हुआ है. बोली में इन खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई है. इनमें रोहतक के देवांक दलाल की सबसे ज्यादा बोली लगी है.

Devank Dalal Player

लाखों रूपए लगी बोली

KCL के लिए हुए ऑक्शन में गांव सिंहपुरा खुर्द के देवांक दलाल को भिवानी बुल्स ने 19.20 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. हितेश को भी 7 लाख रुपए की कीमत पर भिवानी बुल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. राहुल डागर पर 1.90 लाख रुपए की बोली लगाकर सोनीपत स्टार्स टीम ने खरीदा है. अमन लाठर पर 85 हजार रुपए की बोली लगी और गुरूग्राम गुरूस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.

देवांक दलाल Pro Kabbadi League सीजन- 11 के भी सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे थे. उन्हें करीब 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर बंगाल वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. इतना ही नहीं, देवांक दलाल PKL के इतिहास में सबसे तेज 500 रेड प्वाइंट्स लेने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने 2017 में प्रो कबड्डी खेलना शुरू किया था और साल 2021 में स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में हवलदार के पद पर नौकरी हासिल की.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

राजीव गांधी स्टेडियम में करते हैं अभ्यास

कबड्डी चैंपियन लीग के लिए चयनित हुए अन्य तीनों खिलाड़ी हितेश, राहुल डागर और अमन लाठर रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कोच दिनेश खरब की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल करते हैं. राहुल डागर प्रो कबड्डी लीग सीजन- 12 में तेलगु टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं जबकि हितेश को प्रो कबड्डी लीग सीजन- 12 में यूपी योद्धा की टीम ने रिटेन किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.