MDU: डिस्टेंस कोर्सेज में दाखिले हुए शुरू, पुराने छात्रों को भी किया प्रमोट

रोहतक | बाहरवीं पास करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिल गया है.  जिससे वे ग्रेज्युएशन व पोस्ट ग्रेज्युएशन की डिग्री घर बैठे हासिल कर सकते हैं, क्योंकि एमडीयू यूनिवर्सिटी (MDU)  ने डिस्टेन्स लर्निंग प्रोग्राम हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है.

MDU

यह आवेदन कल यानि 13 नवम्बर से शुरू होंगे एवं 30 नवम्बर तक फॉर्म भरे जाएंगे. इनमें फ्रेशर स्टूडेंट्स एवं वार्षिक प्रोग्राम में दाखिला ले चुके विद्यार्थी शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

आवेदन की प्रक्रिया बीए,बीकॉम, एमए( हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत,राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनॉमिक्स) एमएससी( मैथेमैटिक्स),एमकॉम प्रीवियस व फाइनल सभी के लिए शुरू होगी.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts