हुड्डा और सैलजा की 9 महीने बाद साथ तस्वीर से बढ़ी सियासी अटकलें, कांग्रेस में गुटबाज़ी खत्म होने के संकेत

रोहतक, Haryana Congress | 9 महीने के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा एक साथ दिखाई दिए. रविवार को रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुमारी सैलजा शामिल हुईं. इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोफे पर बैठे हैं और उनके पास ही कुमारी सैलजा बैठी नजर आ रही हैं.

Congress INC

तस्वीर में नजर आए तीनों दिग्गज नेता

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. तस्वीर में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह भी नजर आ रहे हैं. कुमारी सैलजा और वीरेंद्र सिंह हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा शांत बैठे नजर आते हैं. इससे पहले राहुल गांधी के 4 जून के हरियाणा दौरे के दौरान भी दोनों नेता साथ आए थे, लेकिन तब दोनों की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी.

इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान अंबाला में भी दोनों एक साथ मंच पर नजर आए थे, जहां राहुल गांधी ने मंच से उनके हाथ मिलवाकर गुटबाजी खत्म करने का संदेश देने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

अहम माने जा रहे तस्वीर के सियासी मायने

अब हुड्डा और सैलजा की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद काफी अहम माना जा रहा है. जल्द ही कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. चुनाव के ऐलान के बाद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका था और कहा था कि हरियाणा में अनुसूचित जाति से सीएम बनाया जाना चाहिए.

इससे हुड्डा समर्थक नाराज नजर आए थे. सैलजा ने अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन हुड्डा इसमें उनसे आगे निकल गए. 90 में से 72 टिकट हुड्डा समर्थकों को दिए गए, जिससे सैलजा नाराज दिखीं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts