Ram Rahim News: जेल से बाहर आ गुरुग्राम में दिन भर रहे राम रहीम, गोपनीय पैरोल बनी विवादित मुद्दा

रोहतक । डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की सीक्रेट पैरोल एक विवादित मुद्दा बनी हुई है, क्योंकि उन्हें अनोखे तरीके से मिली पैरोल का खुलासा भी 12 दिन बाद हुआ है. जिसमें पता चला है की 24 अक्टूबर के दिन गुरमीत पूरा दिन अपनी माँ के साथ गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में थे. सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह पैरोल अपनी बीमार माँ से मिलने के लिए दी गई थी.

Ram Rahim

इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी . जिससे गुरुग्राम के लोग व मीडियाकर्मियों में हैरानी है की इतनी बड़ी बात कैसे एक राज बनकर रह गई. सबसे प्रमुख बात यह है कि इसकी खबर प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं थी. पूरा दिन अपनी माँ के साथ गुजारने के बाद उन्हें उसी चाकचौबंद से वापिस सुनारिया जेल ले जाया गया जहां वे साध्वी से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. इस दौरान उन्हें तीन पुलिस कम्पनियों की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई गई.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

वहीं इस बारे में जब गुरुग्राम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से पूछा गया तो उन्होंने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली. गुप्त सूत्रों के मुताबिक इस गोपनीय पैरोल की जानकारी केवल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को थी. वहीं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने भी इस बात की जानकारी होने की पुष्टि की. गौरतलब है कि हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट ने उन्हें दुष्कर्म के मामले में यह सजा सुनाई थी.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts