हरियाणा में स्किलिंग पोर्टल लॉन्च, युवाओं को 11 विभागों के कोर्सों की मिलेगी जानकारी

रोहतक | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा तैयार स्किलिंग पोर्टल की शुरुआत सोमवार को की. इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा में युवाओं को विभिन्न कोर्स के माध्यम से जानकारी मिलेगी.

JOB

इस नई शुरुआत के तहत युवाओ को हरियाणा के 11 विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे कोर्सेज की जानकारी मिलेगी. इस तरह के पोर्टल की शुरुआत करने वाला हरियाणा देश में पहला राज्य बन गया है. जल्द ही इस पोर्टल को एप के माध्यम से भी लांच किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

मनोहर लाल खट्टर ने बताया है हरियाणा सरकार की योजना है कि परिवार पहचान पत्र से प्राप्त आंकड़ो के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार ऐसी चीज़ें सिखाई जाएगी जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके. यह योजना केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत की योजना को भी सफल बनाने में योगदान देगी.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts