रोहतक: पत्नी व बेटियों को लेने आए पानीपत के युवक को मारी गोली, हत्यारे कार भी ले गए

रोहतक | उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दो बेटियों संग लौटी पत्नी को लेने रोहतक आ रहे पानीपत के युवक की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और कार लेकर फरार हो गए. गुरुवार सुबह 3:00 बजे झज्जर रोड स्थित जलेबी चौक पर शव मिला. जहां मृतक की बेटियां व पत्नी इंतजार कर रही थी. शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है.

Goli

पुलिस के अनुसार मैनपुरी के फूलापुर निवासी पूनम ने दी शिकायत में बताया है कि वह परिवार समेत लंबे समय से पानीपत की मखीजा कॉलोनी में रहती है. वह बेटियों के साथ देवर संतोष की शादी में मैनपुरी गई थी. बुधवार रात करीब 8:30 बजे पति सौरभ सक्सेना (38) से बात हुई, जो पानीपत स्थित घर पर था.

मैंने अपने पति से कहा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने वाली बस में सवार हो रही हूं. बस रोहतक तड़के 3:00 बजे बाईपास पर पहुंचेगी, वहां से हिसार की तरफ चली जाएगी. इस स्थिति में वह रोहतक लेने आ जाए. पूनम का कहना है कि वह निजी बस में मैनपुरी के सिरसागंज से होते हुए पलवल , फरुखनगर व झज्जर होते हुए झज्जर बाईपास पर पहुंची. बस से उतरकर जलेबी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी होकर पति का इंतजार करने लगी. साथ में बेटी नैंसी वह खुशबू भी थी. उसने अपने पति सौरभ को फोन किया.

बार-बार कॉल करने के बावजूद सौरभ कॉल रिसीव नहीं कर रहा था, लेकिन घंटी नजदीक ही सुनाई दे रही थी. वह थोड़ा आगे चली तो उसके पति सौरभ का शव मिला. जिसे गर्दन में पीछे से गोली मारी गई थी. मामले की सूचना पाकर डीएसपी महेश कुमार, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व एफएसएल एक्सपर्ट डॉ सरोज दहिया मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

दोस्त की कार मांग कर लाया था सौरभ:

पुलिस जांच में पता चला है कि सौरभ सक्सेना पानीपत में कैंटर चलाता था. रात करीब 12:00 बजे उसकी पत्नी पूनम से बात हुई थी. पूनम ने कहा था कि बस उनको जलेबी चौक पर उतारेगी. इसके बाद वह अपने दोस्त की कार मांगकर लाया. जलेबी चौक से 120 मीटर दूर सौरव का शव फेंका गया था. बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे. जिनसे से सौरभ की हाथापाई भी हुई थी. लेकिन उनमें से एक ने सौरभ की गर्दन में गोली मार दी. इसके बाद सौरभ की पत्नी व बेटियां उसका इंतजार कर रही थी. आरोपी उनसे थोड़ी दूरी पर शव फेंक कर कार ले गए थे.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.