हरियाणा में किन्नू उत्पादक किसानों को जूस प्रोसेसिंग प्लांट का तोहफा, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

सिरसा | हरियाणा में बागवानी खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि सीएम नायब सैनी के निर्देशों के तहत हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (VITA) मिलकर सिरसा जिले में एक आधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करने जा रहे है. इस प्लांट की स्थापना से हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा.

Kinnow Farming

हरियाणा में PPP मॉडल के तहत स्थापना

कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत की जाएगी. इसकी वार्षिक संचालन क्षमता करीब 22 हजार मीट्रिक टन होगी. इस प्लांट में किन्नू के साथ- साथ अमरूद, अनार व अन्य फलों का भी संचालन किया जाएगा. इन्हें वीटा ब्रांड के अनुसार पैक और विपणन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्लांट में तैयार उत्पादों का विपणन “हर- हित” और “वीटा” स्टोर के जरिए किया जाएगा. इससे किसानों को अपनी उत्पादों का उचित रेट मिलेगा और बागवानी क्षेत्र भी मजबूत होगा. यह परियोजना उन किसानों के लिए लाई गई है जो किन्नू का उत्पादन करते है. इस परियोजना से फलों की बर्बादी कम होगी और उनका उचित उत्पादन होगा.

आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि वर्तमान में “हर- हित” योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 200 से 250 स्टोर की स्थापना की जा रही है. भविष्य में इस नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा और यह बढ़ाकर 500 से 600 स्टोर स्थापित करेगा. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार आधुनिक कृषि अवसंरचना एवं खाद्य संचालन इकाइयों के माध्यम से लगातार किसानो की आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.