ITI Exam: हरियाणा में आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा 4 जनवरी से, इन नियमों का करना होगा पालन

सिरसा | कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी आईटीआई (ITI) में नए साल की शुरुआत होते ही यानी 4 जनवरी से परीक्षा का आयोजन भी शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में प्रदेश भर के संस्थानों मे कोविड 19 यानी तेज़ी से फैल रही महामारी को लेकर पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है.

जिसमें एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र परीक्षा देंगे. सभी संस्थानों ने परीक्षा को लेकर ज़रूरी तैयारियां भी शुरू कर दी है. यहां पर प्रत्येक कक्षा में कोविड नियमों का ध्यान रखते कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं. सिरसा जिले में सरकारी व निजी कुल 17 आईटीआई संस्थान है. आइटी इ में प्रैक्टिकल नॉलेज का ज्यादा ध्यान देते हुए छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा पहले ही ली जा चुकी है.

ITI Haryana

जानें कौन से ज़रूरी परीक्षा नियमों का करना होगा पालना

आईटीआई में ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने वाले छात्रों को तय किए गए समय से पहले पहुंचना होगा. साथ ही साथ परीक्षा के समय पर छात्रों को मोबाइल फ़ोन लाने पर रोक लगाई गई है. ऐसे में परीक्षा कक्ष में किसी भी अभिभावक या फ़िर शिक्षक को फ़ोन लाने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा के समय पर प्रवेश पत्र हर बार साथ लाना भी अनिवार्य होगा.

ऐसे में हम आपको विशेष रूप से बता दें कि कोविड 19 यानी महामारी और लॉक डाउन के समय में जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा. जिसके अन्तर्गत थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जाएगा, संस्थान में प्रवेश से पहले सभी छात्रों के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर बिना मास्क किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

राजकीय महिला ITI, सिरसा के प्रधानाचार्य ने दिया बयान

हरिश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला आइ टी आइ, सिरसा में अपना पक्ष रखते हुए साफ़ तौर पर कहा है कि आईटीआई में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. संस्थान में परीक्षा को लेकर कंप्यूटर व अन्य जानकारी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विभाग की ओर से मांगी गई थी. अब विभाग को सभी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है. ऐसे में अब तय समय पर परीक्षा आयोजित करवाई जा सकती हैं.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts