पहलवान बजरंग पूनिया के टूटे अरमान, बैंडबाजा-बरात बिना होगी शादी

सोनीपत  ।  कोरोना संक्रमण ने बहुत से लोगों के अरमानों को धराशाई कर दिया है, जिसके चलते उनके खुशी के अवसरों को भी बहुत साधारण तरीके से मनाने को मजबूर कर दिया है .ऐसा ही कुछ पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फोगाट के साथ हुआ है. गौरतलब है कि दोनों का रिश्ता पहले ही तय हो चुका है एवं परिवार वालों की इच्छा दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से करने की थी, परंतु कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा संभव नहीं है.

Webp.net compress image 13

इसलिए 25 नवंबर को उनकी शादी बहुत ही सामान्य तरीके एवं रीतिरिवाजों से की जाएगी. पहलवान बजरंग पुनिया के पिता बलवान सिंह ने बताया कि कोरोना ने उनके बेटे की शादी को धूमधाम से करने अरमानों को तोड़ दिया है. चूंकि वह बैंड बाजे के साथ धूमधाम से अपने बेटे की शादी करना चाहते थे एवं सोनीपत एवं गांव खुड़न में भी कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

अब शादी केवल परिवारजनों की उपस्थिति में ही संपन्न की जाएगी जिसमें 20 लोग ही शामिल होंगे , एवं सगाई की रस्म भी उसी दिन घर में ही की जाएगी. इसके बाद भी शादी के रिसेप्शन इत्यादि को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है परंतु आगे जब भी कोई खुशी का मौका आएगा एवं हालात सामान्य होंगे तो जरूर उसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts