सोनीपत की बेटी काजल ने मंगोलिया में जीता गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में लहराया तिरंगा

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव लाठ की बेटी और उभरती महिला पहलवान काजल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है. काजल ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में 76 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस सफलता से सोनीपत, हरियाणा और पूरे देश में खुशी का माहौल है.

Kajal Sonipat Pahalwan

गांव लाठ की रहने वाली काजल फिलहाल सोनीपत के सेक्टर- 23 में अपने चाचा पहलवान कृष्ण के पास रहकर प्रशिक्षण ले रही हैं. वह पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं. लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने भारतीय महिला कुश्ती में अपनी अलग पहचान बनाई है.

सोनीपत की बेटी ने जीता गोल्ड

भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य कोच कुलदीप मलिक ने काजल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि काजल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और भविष्य में देश के लिए कई बड़ी सफलताएं हासिल कर सकती हैं. कोच अजय मलिक के अनुसार, काजल शुरू से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित खिलाड़ी रही हैं. वह रोजाना कठिन अभ्यास के साथ अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने पर काम करती हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में काजल विश्व स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए पदक जीतेंगी.

यह भी पढ़े -  सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में दिखाएंगी दम

विश्व स्तर पर भी दिखा चुकी हैं दम

काजल इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. उन्होंने समोकोव, बुल्गारिया में आयोजित U20 World Wrestling Championships में 72 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा, 2024 की U17 World Wrestling Championships में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. लगातार अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल करने वाली काजल अब 2028 के ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देख रही हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.