सोनीपत- गुरुग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी हुई प्रभावित, अब दिल्ली होकर लौटना पड़ेगा घर

सोनीपत | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि रोडवेज विभाग ने सोनीपत- गुरुग्राम रूट पर बस सेवा में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब गुरुग्राम से रवाना होकर बसें सोनीपत जाने की बजाय चंडीगढ़ वापस आएगी.

Haryana Roadways Bus

सीधी बस सेवा

रोडवेज विभाग के इस फैसले से गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा, लेकिन गुरुग्राम से सीधे सोनीपत लौटने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी क्योंकि अब उन्हें दिल्ली होकर सोनीपत का सफर तय करना पड़ेगा.

यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज विभाग ने पिछले महीने सोनीपत से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी. द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते इस बस को सीधे गुरुग्राम के लिए चलाया गया था. नवरात्रि के दौरान इस बस सेवा को अच्छा- खासा रिस्पॉन्स मिला था क्योंकि शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सोनीपत से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस बस में सफर किया था.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

AC बस सेवा शुरू

यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए सोनीपत रोडवेज डिपो ने गुरुग्राम रूट पर एसी बस सेवा शुरू की हैं, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके. रोडवेज के सब- इंस्पेक्टर सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है, तो इस रूट पर अतिरिक्त एसी बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. उन्होंने बताया कि रूट में बदलाव से सोनीपत- गुरुग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है, जिसके चलते यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.