शहरी निकाय चुनावों में हरियाणा कांग्रेस को तगड़ा झटका, मेयर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

सोनीपत | हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम हेतु मेयर पद पर होने वाले चुनाव के लिए सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अपने- अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

Congress Mayor Kamal Deewan

सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद हेतु बीजेपी ने मौजूदा मेयर राजीव जैन को फिर से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कमल दीवान को प्रत्याशी घोषित किया था. बुधवार यानि कल उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था. इस अवसर पर रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्माचारी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे थे.

हरियाणा कांग्रेस को तगड़ा झटका

अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि सोनीपत नगर निगम से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी की अंदरूनी फूट के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा धड़ा ऐसे पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहा है जिन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया था. म

यह भी पढ़े -  सोनीपत में JLN नहर से सीधे जलघरों तक पहुंचेगा पानी, तीन गांवों की समस्या होगी खत्म

उफान पर सियासी पारा

मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान उन्हें टिकट नहीं देना चाहते हैं. फिलहाल, उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं. इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उन्हें मनाने में कामयाब रहती है या फिर नया उम्मीदवार चुनावी रण में उतारने की नौबत आएगी. इस पूरे मामले में अब सोनीपत शहर का सियासी पारा उफान पर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.