हरियाणा की पहलवान काजल का कमाल, अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के गांव लाठ की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान काजल ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बना ली है. नई दिल्ली में आयोजित चयन ट्रायल में काजल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहलवान इतिशा को हराया और अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. अब काजल 16 से 23 अगस्त तक स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में होने वाली अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Kajal Pehalwan

इससे पहले वह हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित सीनियर रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. काजल भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में बड़वासनी स्थित अकादमी में अभ्यास कर रही हैं.

अकादमी में खुशी

उनके चयन की खबर मिलते ही अकादमी में खुशी का माहौल बन गया. मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक और प्रशिक्षक अजय मलिक ने कहा कि काजल का अनुशासन, कड़ी मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन उन्हें विश्व स्तर के खिलाड़ियों की कतार में खड़ा कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि काजल स्लोवाकिया में भी भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा बुलंद करेंगी.

ऐसा रहा सफर

पिछले कुछ समय से काजल का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. उन्होंने हाल ही में हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित चौथी सीनियर रैंकिंग सीरीज के 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया था. इसके बाद, विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान पक्का किया.

काजल मई के अंतिम सप्ताह में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. इसके अलावा, वह अंडर- 20 और अंडर-  17 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं. उनके नाम हिंद केसरी और कई बार भारत केसरी का खिताब भी दर्ज है. अब काजल की नजर वर्ष 2028 ओलंपिक पर है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.