खुशखबरी: सोनीपत में गरीब परिवारों को आवंटित होंगे फ्लैट्स, 13 सितंबर तक करानी होगी बुकिंग

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में गरीब परिवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को आरक्षित फ्लैट्स के आवंटन के लिए 13 सितंबर तक बुकिंग करानी होगी. एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में 5130 लाभार्थियों में से 2731 लाभार्थियों ने अपने सर्वे फार्म से संबंधित पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की थी. कुल लाभार्थियों की जांच करने पर 1461 लाभार्थी पात्र मिले हैं.

flat

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र मिले 1461 लाभार्थी 13 सितंबर तक hfa.haryana.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फ्लैट के लिए बुकिंग करवा सकते हैं.

ड्रॉ के तहत फ्लैट्स के आवंटन

एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि लाभार्थियों को बुकिंग के लिए 10 हजार रुपए संबंधित बैंक के माध्यम से जमा कराने होंगे. इसके बाद, 1461 लाभार्थियों को ड्रा के माध्यम से 538 EWS फ्लैट्स आवंटित किए जाएंगे. यदि कोई लाभार्थी बुकिंग राशि जमा नहीं करवाता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. जिन लाभार्थियों को फ्लैट नहीं मिल सकेंगे, उनकी 10 हजार रुपये की राशि लौटा दी जाएगी.

इन जगहों पर मिलेंगे फ्लैट्स

सोनीपत एडीसी ने बताया कि लाभार्थियों के लिए सेक्टर 27 के गांव अहमदपुर स्थित पार्कर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटिड के 137 फ्लैट, जीटी रोड स्थित सेक्टर 8 में स्थित आकर्षक रिलेट्रस प्राइवेट लिमिटिड के 102 फ्लैट, सेक्टर 61 स्थित परदेसी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटिड के 124 फ्लैट, सेक्टर 10 स्थित इंडियन रेलवे वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन के 117 फ्लैट तथा जेबीबी एवरेस्ट बिल्डिटेक प्राइवेट लिमिटिड के 58 फ्लैट हैं. इन फ्लैटों का एरिया 200 वर्ग फुट है. आवंटन के लिए अधिकतम रेट प्रति फ्लैट डेढ़ लाख रुपए तय किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

यहां हासिल करें ज्यादा जानकारी

ADC ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय या हमारी जेडक्रीम टीम व सीपीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही, दूरभाष नंबर 0172- 2585852 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.