साल 2021 में गूगल पर छाया नीरज चोपड़ा का जादू, देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ा गोल्डन बॉय का क्रेज

नई दिल्ली । टोक्यो ओलंपिक 2021 में इतिहास रचते हुए देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा इस साल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी छाए रहे. बता दे कि गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. देश से लेकर विदेश तक सब उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे.

Neeraj Chopra

इस साल गूगल पर छाए रहे नीरज चोपड़ा

देश में उन्हें एक सेलिब्रिटी के तौर पर, वहीं विदेशों में एथलीट  खिलाड़ी के रूप में गूगल पर काफी सर्च किया गया. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है. गूगल के सबसे प्रसिद्ध कीवर्ड नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन रहे. वही इसके अलावा लोगों ने नीरज के थ्रो के टारगेट को भी सर्च किया. बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर तक भाला फेंका था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

साथ ही नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से भी खोजा गया. नीरज चोपड़ा ने जब गोल्ड मेडल जीता तो उसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई. जहां मेडल जीतने से पहले उनके महज ढाई लाख फोलोवेर्स थे, अब 5 महीने के अंदर 52 लाख में तब्दील हो गए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.