टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 31 खिलाड़ी, यहां देखें! सभी हरियाणवी खिलाड़ियों का शेड्यूल

चंडीगढ़ । 23 जुलाई शुक्रवार से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक गेम्स का शुभारंभ जापान की राजधानी टोक्यो में हो चुका है. उद्घाटन समारोह में 20 भारतीय खिलाड़ियों के दल ने भी हिस्सा लिया. कल ही से खिलाड़ियों के इवेंट की शुरुआत भी हो चुकी है. इस रिपोर्ट में आपको टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले हरियाणवी खिलाड़ियों का शेड्यूल देखने को मिलेगा.

tokyo olympics

टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारत की ओर से 119 खिलाड़ी अलग-अलग 84 मेडल इवेंट्स में भाग लेंगे. इसमें 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. गौरतलब बात यह है कि भारत की ओर से 119 खिलाड़ियों का दल टोक्यो जा रहा है. जिसमें अकेले 31 खिलाड़ी हरियाणा के हैं. प्रदेश में कुश्ती के 8 खिलाड़ी, शूटिंग के 4 खिलाड़ी, हॉकी के 11 खिलाड़ी, बॉक्सिंग के 4 खिलाड़ी और एथलेटिक्स में 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का शेड्यूल:

•एथलेटिक्स का शेड्यूल

31 जुलाई सुबह 06:00 – महिला डिस्कस थ्रो क्वालिफिकेशन (सीमा पूनिया)

04 अगस्त सुबह 05:35 बजे – जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन (नीरज चोपड़ा)

•बॉक्सिंग का शेड्यूल

24 जुलाई सुबह 09: 54 बजे – पुरुष वेल्टरवेट राउंड ऑफ 32 (विकास कृष्णन)

25 जुलाई सुबह 08: 48 बजे – पुरुष फ्लाईवेट राउंड ऑफ 32 (मनीश कौशिक)

26 जुलाई सुबह 07:30 बजे – पुरुष फ्लाईवेट राउंज ऑफ 32 (अमित पंघाल)

जुलाई 28 सुबह 08:00 बजे – महिला मिडिलवेट राउंड ऑफ 16 (पूजा रानी)

•हॉकी का शेड्यूल

जुलाई 24

सुबह 06:20 बजे – पुरुष पूल ए – भारत बनाम न्यूजीलैंड

शाम 05:15 बजे – पुरुष पूल ए – भारत बनाम नेदरलैंड्स

जुलाई 25

03:00 बजे – पुरुष पूल ए – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

जुलाई 26

शाम 05:45 – महिला पूल ए – भारत बनाम जर्मनी

27 जुलाई

सुबह 06:30 बजे – पुरुष पूल ए – भारत बनाम स्पेन

28 जुलाई

सुबह 06:30 बजे – महिला पूल ए – भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन

जुलाई 29

सुबह 06:00 बजे -पुरुष पूल ए – भारत बनाम अर्जेंटीना

30 जुलाई

सुबह 08:15 बजे – महिला पूल ए – भारत बनाम आयरलैंड

दोपहर तीन बजे – पुरुष पूल ए – भारत बनाम जापान

31 जुलाई

सुबह 08:45 – महिला पूल ए – भारत बनाम साउथ अफ्रीका

01 अगस्त

सुबह 06:00 बजे – पुरुष क्वार्टर फाइनल्स

02 अगस्त

सुबह 06:00 बजे – महिला क्वार्टर फाइनल्स

03 अगस्त

सुबह 07 बजे – पुरुष सेमीफाइनल

04 अवर्म

सुबह सात बजे – महिला सेमीफाइनल

05 अगस्त

सुबह 07:00 बजे – पुरुष ब्रॉन्ज मेडल

शाम 03:30 बजे – पुरुष गोल्ड मेडल मैच

छह अगस्त

सुबह 07:00 बजे – महिला ब्रॉन्ज मेडल

शाम 03:30 बजे – महिला गोल्ड मेडल मैच

•शूटिंग का शेड्यूल

24 जुलाई सुबह 09:30 बजे – पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन – अभिषेक वर्मा

25 जुलाई सुबह 05:30 बजे – महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन – मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल

27 जुलाई सुबह 05:30 बजे – 10 मीटर एयर मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन – सौरभ चौधरी और मनु भाकर, अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल

29 जुलाई सुबह 05:30 बजे – महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन – मनु भाकर और राही सरनोबत

02 अगस्त सुबह 08:00 बजे – पुरुष 50 राइफल थ्री पॉजिशन क्वालिफिकेशन – संजीव राजपूत, ऐश्वार्य प्रताप सिंह

•रेसलिंग का शेड्यूल

अगस्त 04

सुबह आठ बजे – पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा – राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल (रवि दहिया)

सुबह आठ बजे – पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा – राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल (दीपक पूनिया)

सुबह आठ बजे – महिला फ्रीस्टाइल 57 किलो ग्राम – राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल (अंशु मलिक)

05 अगस्त

सुबह 08:00 बजे – महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा – राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल (विनेश फोगाट)

06 अगस्त

सुबह 08:00 बजे – पुरुष फ्रीस्टाइल 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर फाइनल (सीमा बिस्ला)

सुबह 08:00 बजे – पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर फाइनल – बजरंग पूनिया

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!