घरेलू सीजन में लगेगा रोमांच और एक्शन का भरपूर तड़का, BCCI ने जारी किया इंडियन क्रिकेट टीम का वार्षिक शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क | क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा टीम इंडिया के 2026- 27 के घरेलू इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है. इस दौरान भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज सहित कई अन्य देशों के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज के साथ- साथ T- 20 मैच भी खेलेगी जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक और एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिलेंगे.

cricket

वेस्टइंडीज दौरे से होगी शुरुआत

आगामी क्रिकेट सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के 27 सितंबर के दौरे से होगी जहां कैरिबियाई टीम भारत के साथ 3 वनडे और 5 T- 20 मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. वनडे मैचों की सीरीज में क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने को मिलेगा.

वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल

पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम

दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी

तीसरा वनडे: 3 अक्‍टूबर, न्‍यू चंडीगढ़

पहला T- 20: 6 अक्‍टूबर, लखनऊ

दूसरा T- 20: 9 अक्‍टूबर, रांची

तीसरा T- 20: 11 अक्‍टूबर, इंदौर

चौथा T- 20: 14 अक्‍टूबर, हैदराबाद

पांचवां T- 20: 17 अक्‍टूबर, बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा

पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्‍ली

दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु

तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

पहला T- 20: 22 दिसंबर, राजकोट

दूसरा T- 20: 24 दिसंबर, कटक

तीसरा T- 20: 27 दिसंबर, पुणे

नए साल पर जिंबाब्वे से मुकाबले

पहला वनडे: 3 जनवरी, 2027 (कोलकाता)

दूसरा वनडे: 6 जनवरी (हैदराबाद)

तीसरा वनडे: 9 जनवरी (मुंबई)

कंगारूओं से टेस्ट सीरीज

नए साल पर कंगारू टीम इंडिया का दौरा करेगी जहां 21 जनवरी से भारतीय क्रिकेट टीम सफेद जर्सी में आस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-  गावस्कर ट्राफी में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में दोनों ही टीमों के बीच कांटे के मुकाबले देखने को मिलेंगे. आस्ट्रेलियाई टीम लंबे समय बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना लेकर खेल मैदान में उतरेगी.

आस्ट्रेलियाई दौरे का शेड्यूल

पहला टेस्‍ट: 21- 25 जनवरी (नागपुर)

दूसरा टेस्‍ट: 2 जनवरी- 2 फरवरी (चेन्‍नई)

तीसरा टेस्‍ट: 11- 15 फरवरी, (गुवाहाटी)

चौथा टेस्‍ट: 19- 23 फरवरी, (रांची)

पांचवां टेस्‍ट: 27 फरवरी से 3 मार्च (अहमदाबाद)

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.