ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार भगौड़ा घोषित, सूचना देने पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाईयों तक ले जाने वाले पहलवान सुशील कुमार लगातार मुसीबत में घिरते ही जा रहे हैं. भारत के लिए एकमात्र पहलवान जिसने ओलम्पिक में दो मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले सुशील को भगौड़ा घोषित कर दिया गया है. सागर हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुशील की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. अब इस पहलवान का पता बताने पर दिल्ली पुलिस की ओर से एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है.

sushil kumar
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील समेत 9 लोग फरार चल रहे हैं. अब दिल्ली पुलिस ने सुशील का पता बताने पर एक लाख व उसके पार्टनर अजय की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुशील व अन्य आरोपियों को कोर्ट से भगौड़ा घोषित करवाने और कुर्की वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इससे पहले दिल्ली रोहिणी कोर्ट शनिवार को आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी हैं.गौरतलब है कि चार मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में आपसी झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान सुशील व अन्य आरोपियों ने पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने अपनी जांच में इस हत्याकांड के लिए पहलवान सुशील कुमार को मुख्य दोषी ठहराया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

अपनी काबिलियत व मेहनत के दम पर सुशील कुमार ने कुश्ती के खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए शिखर तक पहुंचाया था और लाखों युवाओं के रोल मॉडल बने थे. न जाने देश-प्रदेश के कितने युवा उन्हें अपना आदर्श मानकर कुश्ती के खेल में आगे बढ़ने का सपना संजोए बैठे थे लेकिन इस वारदात के बाद पहलवान सुशील कुमार की साख धूमिल हुई है. बापरोला गांव का यह पहलवान 2010 में भारत की तरफ से एकमात्र विश्व चैंपियन रह चुका है. वह भारत की तरफ से अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसके नाम पर दो व्यक्तिगत ओलम्पिक पदक (बीजिंग ओलंपिक 2008, कांस्य पदक) व (लंदन ओलंपिक 2012, सिल्वर पदक) दर्ज है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.