एशिया कप 2025 की टीम के चयन से नाराज पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सिराज और अय्यर को नहीं मिली टीम में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क | BBCI की तरफ से एशिया कप 2025 के लिए कल भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. टीम सिलेक्शन को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं शुरू हो गई है. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लगातार 3 सीजन में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया और बल्ले से भी काफी शानदार प्रदर्शन किया. इसके बावजूद, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.

Harbhajan Singh

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी चयनकर्ताओं की तरफ से सिलेक्ट की गई इस टीम के कुछ खिलाड़ियों के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दिए. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

नाराज पूर्व खिलाड़ी

भारतीय चयनकर्ताओं की तरफ से आगामी टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम में जगह दी गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एशिया कप का यह संस्करण T20 फॉर्मेट में होने जा रहा है, क्योकि अगले साल T20 विश्व कप प्रस्तावित है. मोहम्मद सिराज जैसे शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. 2024 विश्व कप में भारत के लिए आखिरी बार सिराज ने T20 का मैच खेला था. उसके बाद से लगातार उन्हें T20 में शामिल नहीं किया जा रहा है.

नहीं मिली टीम में जगह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे लगता है कि इस टीम में सिराज का नाम भी शामिल होना चाहिए था. उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अगर वह टीम में शामिल होते, तो मुझे गेंदबाजी में और भी ज्यादा यूनिटी और मजबूती दिखाई देती.

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति की तरफ से मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया गया, अर्थात उन्हें आराम दिया गया है. वह इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेलने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.