खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड का लगाया अर्धशतक

चंडीगढ़ | 4 जून से हरियाणा की ओर से आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में हरियाणा ने आखिरी दिन भी अपना दबदबा कायम रखा. बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन बना. हरियाणा से 8 लड़कियां और 5 लड़के फाइनल में पहुंचे थे, जिसमें 6 गोल्ड लड़कियों ने और 4 गोल्ड ने जीतकर, खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में चैंपियन बनने की हरियाणा की राह को आसान बनाया.

khelo india

लड़कियों ने 6 गोल्ड जीतकर दिखाया अपना पंच

45-48 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसी तरह 48-50 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने पंजाब की सुविधा भगत को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

इसी तरह 52-54 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की नेहा ने उत्तराखंड की आरती धारिया को 5-0 से हराकर हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक जीता.54-57 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की प्रीति ने पहले दौर में मणिपुर की हुआर्डे ग्रेविया देवी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इसके अलावा, हरियाणा की प्रीति दहिया ने 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की कल्पना ओम को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के लशु यादव ने दिल्ली की शिवानी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

इसके अलावा हरियाणा की नीरू खत्री ने 50-52 किग्रा भार वर्ग में रजत और 63-66 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने रजत पदक जीता.बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में लड़कियों ने यह दिखाकर अपना पंच साबित किया कि उनकी लड़कियां किसी मुकाम से कम नहीं हैं.

लड़कों ने झटके चार गोल्ड

63.5 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के वंसज ने असम के इमदाद हुसैन को हराकर स्वर्ण पदक जीता. 71 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित राठी ने चंडीगढ़ के आशीष हुड्डा को हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसी तरह 75 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के दीपक ने महाराष्ट्र के कुणाल घोरपड़े को हराकर स्वर्ण पदक जीता. 80 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के विशाल ने पंजाब के अक्ष गर्ग को हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा हरियाणा के आशीष ने 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस खेल स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल व सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा

हरियाणा ने बनाया स्वर्ण का अर्धशतक

बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोल्डन पंच लगाकर हरियाणा के खाते में 10 मेडल जोड़े जिससे हरियाणा ने स्वर्ण का अर्धशतक जड़ा है. हरियाणा के पास 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक हैं और वह कुल 137 पदकों के साथ पदक तालिका में पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा. देखें पूरी लिस्ट

राज्य     स्वर्ण     रजत     कांस्य    कुल

हरियाणा   52      39       46      137
महाराष्ट्र   45          40        40     125
कर्नाटक   22         17        28       67
मणिपुर    19          4          5        28
केरल       18         19        18      55
दिल्ली     15          15        49      79
तामिलनाडु 14        14        24       52
मध्यप्रदेश  12         11        15       38
पंजाब      11          15        16       42
राजस्थान   8            9         15        32

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.