मनोहर सरकार ने स्पोर्ट्स किट व डाईट भत्ते की राशि में की बढ़ोतरी, देखें

पंचकूला । हरियाणा की मनोहर सरकार ने स्कूली बच्चों के खेल स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है. मनोहर सरकार ने प्रदेश के पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल टूर्नामेंट के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए डाईट- भत्ता व खेल- किट की राशि बढ़ा दी है.

Haryana CM Press Conference

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कक्षाओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर की खेल टूर्नामेंट के लिए डाईट- भत्ता को 200 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए प्रति विधार्थी कर दिया है. इसी प्रकार खेल किट के लिए राशि को 1200 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति विधार्थी किया गया है.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार राज्य स्तरीय खेल टूर्नामेंट के लिए डाईट- भत्ता को 125 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए प्रति विधार्थी प्रतिदिन तय किया गया हैं तथा खेल- किट के लिए 700 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति विधार्थी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है. सरकार के इस फैसले से खेल जगत में अपना भविष्य देख रहे खिलाड़ियों को राहत पहुंचेगी. हरियाणा सरकार समय-2 पर खेल व खिलाड़ियों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जरूरी कदम उठा रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.