T20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों पर रहेगा ट्राफी जीतने का दारोमदार

स्पोर्ट्स डेस्क | क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने अगले साल यानी 2026 में होने वाले T20 क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव को इस टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है.

cricket

इस टीम में सबसे चौंकाने वाला चयन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का रहा. वहीं, बतौर विकेटकीपर संजु सैमसन को भी वर्ल्डकप टीम में जगह मिली है. खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा रिंकू सिंह भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

कप्तान का बयान आया सामने

शुभमन गिल के वर्ल्डकप टीम में चयन न होने पर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा कि उन्हें खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर नही किया गया है. ऐसा टीम कॉम्बिनेशन के चलते हुआ है. हम ऊपरी क्रम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज चाहते थे. उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है, वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम को वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की भी जरूरत थी.

इंडियन क्रिकेट टीम

सुर्य कुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल उपकप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ईशान किशन, संजु सैमसन, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे. यही टीम वर्ल्ड कप से ठीक पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलने उतरेगी.

टीम का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम 2026 T20 वर्ल्डकप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच से करेगा. यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. 12 फरवरी को नामिबिया के खिलाफ दिल्ली में, 15 फरवरी को हाईवोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.