IPL Auction 2022: ऑक्शन में बड़ा ब्लंडर, हुई ऐसी चूक; दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ प्लेयर

नई दिल्ली । IPL 2022 के लिए बेंगलुरु में दो दिन तक चली खिलाड़ियों की नीलामी में एक बड़ा ब्लंडर सामने आया है. इस दौरान खिलाड़ियों की नीलामी कराने वाले शख्स चारू शर्मा की बड़ी चूक से मुंबई इंडियंस का खरीदा हुआ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल को मिल गया है. चारू शर्मा ने भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस फ्रेंचाइजी ने ऊंची बोली लगाई, इसको लेकर बड़ी चूक कर दी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL 2021 NEWS HINDI

कैसे हो गया ये बड़ा ब्लंडर

भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी. मुंबई इंडियंस ने खलील अहमद पर 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी. इसके बाद चारू शर्मा ने दिल्ली से पुछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. दिल्ली के किरण कुमार ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरंत प्रभाव से उसे नीचे कर लिया.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

दिल्ली को मिला मुंबई का खरीदा हुआ खिलाड़ी

यही पर चारू शर्मा से चूक हो गई कि मुंबई ने खलील अहमद पर कितनी बोली लगाई है. यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है. अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे. मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.