अस्पताल में इलाज कराते मोहम्मद शमी की इमोशनल पोस्ट, कहा- मजबूत होकर लौटूंगा

स्पोर्ट्स डेस्क | इस समय भारत बांग्लादेश दौरे पर है. बता दें भारतीय टीम इस दौरे पर 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी. लेकिन टीम के लिए सीरीज शुरू होने से पहले ही बढ़ा झटका मिला. मोहम्मद शमी की इंजरी की खबर ने टीम को बड़ा झटका दिया. बता दें मोहम्मद शमी एक समय अस्पताल में इलाज करवाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, मोहम्मद शमी की यह फोटो और किसी ने नहीं बल्कि खुद मोहम्मद शमी ने ट्विटर के माध्यम से शेयर की है.

Mohammed Shami

जानिए क्या लिखा शमी

शमी ने कहा कि चोट सामान्य तौर पर व्यक्ति को मजबूत होना सिखाती है. साथ ही, कहा कि मुझे अपने पूरे करियर में कई चोटों का सामना करना पड़ा है. यह व्यक्ति को हंबल बनाता है. इससे एक नया नजरिया मिलता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कितनी बार चोट लगी है, मैंने उस चोट से सीखा है और और भी मजबूत होकर वापस लौटा हूं.

टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे शमी

बता दें, हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा थे. उन्हें स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया था, जो चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts