बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में बेकाबू हुए रोहित, इस खिलाड़ी को सरेआम दे दी गाली

स्पोर्ट्स डेस्क | इस समय भारत बांग्लादेश दौरे पर है. बता दें भारतीय टीम इस दौरे पर 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी. बता दें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में अपनी एक हरकत की वजह से निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को सरेआम गाली दे दी. ऐसा तक हुआ जब आखिरी कुछ ओवरों में मैच को हाथ से फिसलता दिख रहा था, तभी कप्तान रोहित शर्मा बेकाबू हो गए थे.

rohit sharma

कैमरे में कैद हुई रोहित की हरकत

बता दें कप्तान रोहित शर्मा का गाली देते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, ये घटना पहले वनडे मैच में बांग्लादेश की पारी के 43वें ओवर की है. जब वॉशिंगटन सुंदर ने शार्दुल ठाकुर की चौथी गेंद पर मेहदी हसन मिराज का कैच लेने की भी कोशिश नहीं की.

रोहित ने दे दी गाली

इस मैच में इससे पिछली ही गेंद पर केएल राहुल ने भी मेहदी हसन मिराज का कैच छोड़ा था और जब वॉशिंगटन सुंदर ने भी मेहदी हसन मिराज का कैच लेने की कोशिश नहीं की तो इससे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भड़क गए. उस समय कप्तान रोहित शर्मा अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सके और उन्हें गाली देते हुए नजर आए.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय
Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts