अपनी रक्षात्‍मक बैटिंग के बाद भी खुश नहीं हैं शुभमन गिल! बल्ले से रन गरजे लेकिन इस बात का रह गया मलाल

स्पोर्ट्स डेस्क | टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के स्‍थान पर खेलने वाले ओपनिंग बैटर शुभमन गिल ने शनिवार को कमाल कर दिया. इस खिलाड़ी ने 128 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्‍ट में मुश्किल से निकालने में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही, गिल ने रक्षात्‍मक बैटिंग पर खुलकर अपनी बात कही.

Shubman Gill

शुभमन गिल ने कहा, ‘‘मुझे लग रहा था कि क्रीज पर समय बिताने के बाद मैं रक्षात्मक और अति सतर्क हो रहा था. मैं यह सोचने लग रहा था अब जितनी देर तक संभव हो मुझे उतनी देर तक बल्लेबाजी करनी होगी. उस समय में मैं खुद को बहुत अधिक दबाव में डाल रहा था जो कि मेरा नेचुरल खेल नहीं था. एक बार जब मैं क्रीज पर जम जाता हूं, तो मैं एक तरह से लय में आ जाता हूं और यह मेरा खेल है.

शुभमन गिल ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम की पिच बैटिंग आसान नहीं है. ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह के पिच पर तेजी से रन बनाना मुश्किल होता है. आपको बता दें अपनी पारी के दौरान शुभमन गिल ने नाथन लियोन की गेंद पर दर्शनीय छक्का लगाया. इस बारे में उन्होंने कहा, “मेरे इस शॉट पर रोहित शर्मा ने भी थोड़ी हैरानी जतायी लेकिन मैंने कहा कि यह मेरा शॉट था.”

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी
Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts