स्पोर्ट्स डेस्क | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने दोहा डायमंड लीग में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 90 मीटर थ्रो करके नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पर भाला फेंका है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया.
पहले थ्रो से बनाई बढ़त
हरियाणा के रहने वाले नीरज चोपड़ा और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में 2025 के अपने पहले इवेंट में शिरकत की. भारत के एथलेटिक्स पोस्टर बॉय नीरज चोपड़ा किशोर जेना के साथ दोहा डायमंड लीग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर दूर भाला फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने विरोधी खिलाड़ियों को चैलेंज करते हुए बता दिया कि वह किस लय में है. दूसरे प्रयास में वह फाउल कर बैठे, लेकिन उनकी बढ़त बरकरार रही. हालांकि, आखिरी राउंड में जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया. जूलियन ने 91.06 मीटर भाला फेंककर अपना सीजन बेस्ट परफार्मेंश किया. नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, पीटर्स तीसरे पोजिशन पर रहे.
दोहा डायमंड लीग में छाया हरियाणा का लाल!
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2025 दोहा डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए अपने करियर में पहली बार 90 मी. की दूरी को पार कर वैश्विक पटल पर हरियाणा के साथ–साथ संपूर्ण भारत का नाम रोशन किया है।
मैं इस… pic.twitter.com/ll1xFA7NQ6
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 16, 2025
इन स्थानों पर रहे खिलाड़ी
- जूलियन वेबर- 91.06 मीटर
- नीरज चोपड़ा- 90.23 मीटर
- एंडरसन पीटर्स- 85.64 मीटर
