खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 दिसंबर से, ट्रायल के लिए निर्धारित किए गए हैं यें स्टेडियम

रोहतक । खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 के आयोजन की ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. रोहतक डीसी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 5 से 14 फरवरी 2022 तक इन खेलों का आयोजन प्रदेश में करवाया जाएगा. इस प्रतिस्पर्धा में अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग लड़के व लड़कियां भाग लें सकते हैं. प्रदेश की ओर से टीम इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 19 व 20 दिसंबर को निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा.

khelo india

19 दिसंबर को लड़कियों की ट्रायल का शेड्यूल

• खो-खो व हैंडबाल – हिसार स्थित महावीर स्टेडियम

• वॉलीबाल व फुटबॉल – करनाल स्थिति कर्ण स्टेडियम

• कबड्डी – रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर

• हॉकी – कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मार्केंडश्वर हॉकी स्टेडियम

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

• बास्केटबॉल – कैथल के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम

लड़कों की ट्रायल का शेड्यूल

• खो-खो व हैंडबाल – हिसार स्थित महावीर स्टेडियम

• हॉकी – कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मार्केंडश्वर हॉकी स्टेडियम

• कबड्डी – रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर

• वॉलीबाल व फुटबॉल – करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम

• बास्केटबॉल – कैथल के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.