जब मैच हारने लगा कजाकिस्तान का पहलवान तो रवि दहिया के साथ की ओछी हरकत, देखें वीडियो

नई दिल्ली । टोक्यो ओलम्पिक में बुधवार को 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के पहलवान रवि दहिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मैच में एक वक्त रवि दहिया कजाकिस्तान के पहलवान से काफी पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा दांव लगाया कि मैच का नतीजा ही पलट गया. रवि दहिया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान को हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर दिया.

ravi dahiya

इस मैच में ऐसी भी हरकत हुई जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है. सभी ने इसे कजाकिस्तान के पहलवान की ओछी हरकत बताया. दरअसल जब सेमीफाइनल मैच में नायेव नूरिस्लाम मैच हारने लगा तो उसने रवि दहिया को दांतों से बुरी तरह काटा. कजाकिस्तान के पहलवान ने अपने दांत रवि की बाजु पर गड़ा दिए. लेकिन इसके बावजूद भी रवि दहिया ने अपनी पकड़ मजबूत बनाएं रखी और कजाकिस्तान के पहलवान को चित करके ही दम लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दांत से काटने के निशान रवि दहिया की बाजु पर साफ देखें जा सकतें हैं.

इस जीत के साथ ही रवि दहिया गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है. वीरवार को होने वाले फाइनल मैच में रवि दहिया का मुकाबला रुस के पहलवान जवुर यूगेव से होगा. इस मुकाबले पर हर देशवासी की निगाह टिकी हुई है. सभी को उम्मीद है कि रवि दहिया गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.