Weather Update: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, इन जिलों में मचेगी तबाही

चंडीगढ़, Weather Update | हरियाणा में कुछ दिनों से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. जिस वजह से कई जिलों में बरसात और ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. फिलहाल, आने वाले दिनों में भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विश्वोभ सक्रिय होने की वजह से बरसात की परिस्थितियां बन रही हैं.

Barish Weather

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अगले 2 दिन फिर मौसम खराब रहने वाला है. 29 अप्रैल को हरियाणा के उत्तरी जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है. वहीं, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं और बादलों की गलत भी देखने को मिलेगी.

मई में पड़ेगी लू

प्रोफेसर डॉ. मदन सिंह खीचड़ ने बताया कि 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदलता हुआ ही नजर आएगा. मई में लू चलेगी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

फसलों को हो सकता है नुकसान

मौजूदा समय में हरियाणा की अनाज मंडी सरसों और गेहूं से भरी पड़ी है. उठान का कार्य धीमा होने की वजह से अगर बरसात होती है तो काफी नुकसान हो सकता है. हरियाणा की अनाज मंडियों में 60 प्रतिशत का उठान होना भी बाकी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.