हरियाणा में फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेंगे बदरा; पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में फिर से बदरा बरसेंगे. इसे देखते हुए 18 से 21 अप्रैल तक तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को अलर्ट जारी किया है. हरियाणा में 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 18 अप्रैल से हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने किन जिलों में अलर्ट जारी किया है…

barish

इन जिलों में अलर्ट जारी

18 अप्रैल के लिए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तरी हरियाणा के 2 जिले कुरूक्षेत्र और कैथल शामिल हैं. दक्षिण और दक्षिण पश्चिम के जिलों में सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं. इन जिलों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी होने और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.

19 अप्रैल को हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ समेत उत्तरी हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर में मौसम खराब रहने के आसार हैं. दक्षिण और दक्षिण- पूर्व के रोहतक, सोनीपत, पानीपत और पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी- दादरी और भिवानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मई में पड़ेगी गर्मी

लगातार मौसम बदलने की वजह से तापमान में भी गिरावट आ रही है, जिससे गर्मी का एहसास बहुत ही कम हो रहा है. आने वाले दिनों में फिलहाल लोगों के लिए राहत की खबर यही है कि अभी ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी. मई के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा. मई में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.