आफत के बादल: बारिश के पानी में डूबा हरियाणा, देखिए गंभीर हालात और जानिए कहां हुई कितनी बारिश

हिसार । हरियाणा में बीते कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं और प्रशासन की तमाम तैयारियों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. जलभराव के कारण प्रदेश के कई जिलों में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं और बारिश अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है.

DADRI NEWS

बीते तीन-चार दिन से उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून जबरदस्त रूप से सक्रिय हुआ है. हरियाणा प्रदेश के भीतर भी 26 जुलाई के बाद से मानसून की सक्रियता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी जिसके बाद प्रदेश के तमाम जिलों में समय-समय पर हल्की फुल्की बारिश देखने को मिली. बीते दिन तो सिरसा जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है. लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई इलाकों में जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. वहीं मौसम विभाग द्वारा भी ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बुधवार को हुई बारिश के बाद अंबाला जिले के गली चौराहे, मुख्य सड़क, खेतों, ग्रामीण इलाकों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और पूरा अंबाला मानो तालाब में बदल गया. साइबर सिटी गुरुग्राम की कई बड़ी सोसायटी में पानी भर गया. सुशांत लोक, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़, सेक्टर 29, सोहना रोड़, पालम विहार, घाटा गांव पूरी तरह जलमग्न नजर आए. पालम विहार और घाटा गांव में तो घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद का घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया जिसके बाद पंचकूला प्रशासन ने नदी और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी.

बीते 24 घंटों में हरियाणा में हुई बारिश के आंकड़े mm (मिलीमीटर) में:

पंचकुला 121.5mm

करनाल 115.4mm

कुरुक्षेत्र 113.5mm

करनाल तहसील 110.0mm

सोनीपत 101.5mm

जगाधरी (यमुनानगर) 100.0mm

झाँसा (कुरुक्षेत्र) 100.0mm

थानेसर (कुरुक्षेत्र) 100.0mm

ढांढ (कैथल) 100.0mm

नारायणगढ़ (अंबाला) 90.0mm

यमुनानगर 87.0mm

कालका (पंचकूला) 80.0mm

इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) 80.0mm

पिहोवा (कुरुक्षेत्र) 80.0mm

जुलाना (जींद) 80.0mm

हिसार 75.4mm

हिसार तहसील 70.0mm

कैथल 70.0mm

पुन्हाना (नूह) 70.0mm

करनाल रेव 70.0mm

गुहला (कैथल) 70.0mm

होडल (पलवल) 70.0mm

गोहाना (सोनीपत) 70.0mm

राजौंद (कैथल) 70.0mm

अंबाला तहसील 60.0mm

लाखनमाजरा 60.0mm

उक्लाना 60.0mm

नीलोखेड़ी 60.0mm

कलायत 50.0mm

सधौरा 50.0mm

पटौदी 50.0mm

कलानोर 50.0mm

समालखा 50.0mm

दादुपुर 50.0mm

बापौली 50.0mm

पूंडरी 50.0mm

इंद्री 50.0mm

पटौदी 50.0mm

अंबाला 40.1mm

लाडवा 40.0mm

खानपुर 40.0mm

छछरौली 40.0mm

बैबैन 40.0mm

सफीदों 40.0mm

ताजेवाला 40.0mm

पिल्लूखेड़ा 40.0mm

हसनपुर 40.0mm

बराड़ा 40.0mm

अलेवा 40.0mm

रोहतक 35.8mm

रादौर 30.0mm

नरवाना 30.0mm

उचाना 30.0mm

इसराना 30.0mm

घरोंडा 30.0mm

बौन्द कलां 30.0mm

मानेसर 30.0mm

हांसी 30.0mm

महम 30.0mm

प्रतापगनगर 30.0mm

शाहबाद 20.0mm

बिलासपुर 20.0mm

राई 20.0mm

धारूहेड़ा 20.0mm

फरीदाबाद 20.0mm

जींद 20.0mm

मदलूदा 20.0mm

नूह 20.0mm

सांपला 20.0mm

गुड़गांव 12.6mm

झज्जर 10.0mm

पानीपत 10.0mm

जाखल 10.0mm

बल्लबगढ़ 10.0mm

मानेठी 10.0mm

सोनीपत 10.0mm

निसिंग 10.0mm

मोरनी 10.0mm

असन्ध 10.0mm

दहिना 10.0mm

खरखौदा 10.0mm

बेरी 10.0mm

गन्नौर 10.0mm

सोहना 10.0mm

बावल 10.0mm

हथीन 10.0mm

रतिया 10.0mm

सिवानी 7.0mm

भिवानी 2.6mm

सिरसा 0.2mm

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!