हिसार जिले में तेज़ बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

हिसार । रविवार को मौसम में दोपहर बाद अचानक बदलाव देखने को मिला. तेज हवाओं और गरच चमक के साथ हिसार जिले में कई जगहों पर बुंदाबांदी हुईं. वहीं सिवानी मंडी और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. पिछले चार-पांच दिनों से दिन के समय गर्मी होने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था.

Barish Image

रविवार को मौसम में बदलाव नजर आया. दोपहर बाद बादल छाए रहे और बुंदाबांदी हुईं. एचएयू के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम परिवर्तन शील रहने, बीच बीच में बादलवाही रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बुंदाबांदी की संभावना है.

सिवानी मंडी में दोपहर बाद तेज आंधी व तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. जिसके चलते धरती पूरी तरह सफ़ेद हो गई.वही ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं और सरसों की फसल में भी नुकसान हुआ है. बरसात के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा. किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाईं जाएं और उचित मुआवजा दिया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.