हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से परिवर्तनशील रहेगा मौसम, गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. सुबह ही शुरुआत हल्की धूप के साथ होती है और शाम होते होते राज्य में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिलती है. कल राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अनुसार, आज पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में बारिश की संभावना है.

Weather Barish Mausam

हरियाणा में तापमान के आंकडे

तापमान के आंकडों पर नजर डाले तो कल राज्य का सबसे गर्म शहर रोहतक रहा, जहां का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. वहीं अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. वही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तीखे तेवर ढीले पड़ने की संभावना है.

5 मई तक मौसम परिवर्तनशील

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच- बीच में हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं, गरज- चमक के साथ राज्य में कहीं- कहीं बूंदा- बांदी या हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव ना होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 3 दिन गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

किसानों को सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहे मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए खेतों में बिजाई और सिंचाई का कार्य करे. वही बारिश की संभावनाओं को देखते हुए फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव न करें. तेज आंधी और बारिश के दौरान पशुओं को शेड के नीचे रखें और खुद भी बिजली उपकरणों और कच्चे छप्परों से दूर रहे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.